श्री चतुःसम्प्रदाय वैष्णव वैरागी समाज परिवार निर्देशिका
समाज के परिवारों को जोड़ने, वंशावली सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपरा से परिचित कराने का एक डिजिटल प्रयास।
हमारे बारे में
श्री चतुःसम्प्रदाय वैष्णव वैरागी समाज परिवार निर्देशिका में आपका हार्दिक स्वागत है।
यह निर्देशिका वैष्णव समाज के परिवारों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ने का प्रयास है।
इसका मुख्य उद्देश्य समाज के परिवारों, गोत्रों, मूल निवास स्थानों, व्यवसायिक स्थानों तथा पारिवारिक वंशावली की जानकारी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से एकत्रित करना है।
इससे वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियाँ अपने परिवार, समाज और परंपराओं से जुड़ी रह सकेंगी।
इस निर्देशिका के माध्यम से समाज के सदस्य अपना परिवार पंजीकरण कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों की जानकारी जोड़ सकते हैं, सात पीढ़ियों तक की वंशावली सुरक्षित रख सकते हैं तथा समाज के अन्य परिवारों को खोज और देख सकते हैं।
हमारे उद्देश्य
✓ वैष्णव समाज के परिवारों को एक मंच पर जोड़ना।
✓ समाज की वंशावली एवं पारिवारिक इतिहास को सुरक्षित रखना।
✓ गोत्र, द्वारा पीठ स्थान एवं समाज की परंपराओं का संरक्षण करना।
✓ समाज के सदस्यों के बीच संपर्क एवं सहयोग बढ़ाना।
✓ आने वाली पीढ़ियों को अपने पूर्वजों एवं रिश्तों की जानकारी उपलब्ध कराना।
✓ समाज की जानकारी को सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से रखना।
मुख्य विशेषताएँ
परिवार पंजीकरण सुविधा
परिवार के सदस्यों का विवरण
सात पीढ़ियों तक की वंशावली
गोत्र एवं द्वारा पीठ स्थान की जानकारी
गाँव / शहर से परिवार खोज सुविधा
सम्प्रदाय और गोत्र के अनुसार Advanced Search
परिवार वृक्ष / Family Tree
डिजिटल ID Card और पूरा परिवार विवरण
महत्वपूर्ण सूचना
इस निर्देशिका में उपलब्ध जानकारी संबंधित परिवारों द्वारा स्वयं प्रदान की गई है।
यदि किसी जानकारी में त्रुटि हो तो संबंधित परिवार My Profile में जाकर अपनी जानकारी संशोधित कर सकते हैं।
समाज की जानकारी सुरक्षित और सही रखने के लिए सभी सदस्यों से निवेदन है कि विवरण सावधानीपूर्वक भरें।